उत्तर प्रदेश

जमीन से राष्ट्रीय सचिव तक मोहम्मद बाबर गाजी का संघर्ष, संकल्प और मिशन

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी ने अपने राजनीतिक सफर, संघर्ष और भावी मिशन को साझा करते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सचिव का पद उनके लिए मंजिल नहीं बल्कि जनसेवा की नई शुरुआत है। मोहम्मद बाबर गाजी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव के रूप में की थी इसके बाद 21-22 अगस्त 2024 को मुंबई में आयोजित पार्टी के अधिवेशन में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। बाबर गाजी ने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य मुस्लिम, दलित, पिछड़े, गरीब, वंचित और शोषित समाज की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना है वे चाहते हैं कि समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा, युवाओं को रोजगार के अवसर और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

उन्होंने बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरणा लेते हुए समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए जागरूकता,संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक भागीदारी जरूरी है। राजनीति केवल पद और भाषण तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही सच्ची जनसेवा है मोहम्मद बाबर गाजी ने कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का प्रयास करते रहेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शिक्षा, भाईचारे, विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।

Related Articles

Back to top button