उत्तर प्रदेश

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे आमजन की फरियादों को गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना। इस दौरान फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को उनकी शिकायतों के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों को न्याय दिलाना और पुलिस के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button