सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 24 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गंगोह विधानसभा क्षेत्र के बहादुरनगर में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि वाजिद अली के निवास पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की विचारधारा पिछड़ों, दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर दिया। वहीं, मंत्री प्रतिनिधि वाजिद अली ने भी समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप, मंत्री प्रतिनिधि वाजिद अली, अयूब चौधरी, जिला सलाहकार जुबेर अहमद, संदीप कुमार, वीरेंद्र, उस्मान, सोनू और अमीर अहमद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



