उत्तर प्रदेश

मोंट फोर्ट स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, दिव्यांशी ने मारी बाजी

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। गागलहेड़ी स्थित मोंट फोर्ट स्कूल में करवा चौथ के पावन अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी डिजाइन बनाकर भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कला के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, एकाग्रता और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए सुंदर मेहंदी डिजाइन तैयार किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना था। प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने प्रथम, शिरत ने द्वितीय, आयुषी ने तृतीय तथा अवनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में मीनू मित्तल, फरीन और प्रिया यादव शामिल रहीं। विजेता छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सचिव हर्षित गर्ग एवं प्रधानाचार्या चारु जैन ने छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य और कलात्मक कौशल विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।

Related Articles

Back to top button