उत्तर प्रदेश

पात्र लोगों के राशन कार्ड शिकायत पर निरस्त नहीं होंगे: अभिषेक टिंकू अरोड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। दलित बस्तियों में पात्र लोगों के राशन कार्ड काटे जाने और अपात्र लोगों के कार्ड बनाए जाने की शिकायतों को लेकर वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड किसी व्यक्ति विशेष की शिकायत या दबाव में निरस्त नहीं किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड केवल किसी की शिकायत के आधार पर नहीं काटा जाएगा। संबंधित पार्षद से पूरी जानकारी लेने और मामले की जांच करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान वार्ड-7 के पार्षद नितिन जाटव और वार्ड-66 के पार्षद हाजी गुलशेर ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं और राशन डिपो पर वितरण व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के समक्ष शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button