हरिद्वार में चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं और बेटियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को होटल डब्लू ग्रांड, शिवालिक नगर में चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बेटियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महोत्सव की मुख्य अतिथि हरिद्वार की महापौर किरण जैसल रहीं। ट्रस्ट की संस्थापक एवं अध्यक्ष रंजीता झा ने महापौर किरण जैसल का पुष्पगुच्छ, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फार्मा हाउस की निदेशक मानसी विरमानी, केयर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीत शिखा, विभा जैन और फार्मा सिंथ की निदेशक इशिका जैन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर रंजीता झा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं को सुरक्षित एवं आनंददायक वातावरण में मेहंदी लगवाने का अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही समाज की बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। ट्रस्ट महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और बेटियों के हुनर को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महोत्सव के दौरान बेटियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं में मेहंदी महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव एवं पूर्व सैनिक तरुण कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सचिन चौधरी, सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी, चारु शुक्ला, मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, माया शर्मा, संतोष झा, कमलाकार शास्त्री, अंकित दूबे, रीनू तोमर और गोल्डी शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा समिति की प्रांत व्यवस्था प्रमुख रेखा झा, समाजसेविका नीतू सिंह, प्रवीन अरोरा और आरती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। मीडिया जगत से राहुल राजा, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, हरेंद्र रावत और सोनू कुमार भी मौजूद रहे। अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



