ऑपरेशन प्रहार: ज्वालापुर में सट्टेबाजी करते आठ आरोपी गिरफ्तार, ₹6,390 बरामद
सट्टा पर्चियां और पेन भी बरामद, आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और 6,390 रुपये की नकदी बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में जुआ और सट्टेबाजी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला तेलियान में शीतला माता मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आठ आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और 6,390 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. हिमांशु पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर।
2. अमित पुत्र देवेंद्र कुमार, निवासी भीमगोड़ा नई बस्ती, हरिद्वार।
3. जीवन पुत्र हरिवंश राम, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर।
4. शोभित कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, रानीपुर।
5. साजिद पुत्र वाहिद हसन, निवासी बकरा मार्केट, ज्वालापुर।
6. बलराम पुत्र नरोत्तम सिंह, निवासी राजा गार्डन, कनखल।
7. अल्ताफ पुत्र जमीर, निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर।
8. बंटी साहू पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी बकरा मार्केट, ज्वालापुर।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र तथा कांस्टेबल अंकित कवि, कर्म सिंह चौहान, यशवंत सिंह, राजपाल और संजय तोमर शामिल रहे।



