सपा युवा नेता आदिल निजामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
शादाब अंसारी और इस्लाम देवबंदी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। खाता खेड़ी स्थित अकबर कॉलोनी में समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष शादाब अंसारी के कार्यालय पर पार्टी के युवा नेता आदिल निजामी का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष शादाब अंसारी एवं प्रदेश सचिव इस्लाम देवबंदी के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आदिल निजामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

युवा नेताओं को समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आदिल निजामी भविष्य में भी समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देते रहेंगे। जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। सभी ने आदिल निजामी के सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक और सामाजिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष शादाब अंसारी, युवा नेता आदिल निजामी, आसिफ, अबुजर कुरैशी, सायरा सिद्दीकी, कायनात कुरैशी, हिना सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।



