उत्तर प्रदेश

स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा पर टिंकू अरोड़ा ने साधा निशाना

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकूअरोड़ा ने कहा स्नातक और शिक्षक चुनाव पढ़े लिखे वर्ग का चुनाव है और आज के समय में रोजगार न देकर भाजपा की सरकार ने सभी के साथ एक बड़ा विश्वास घात किया हुआ है और उसके बाद लगातार प्रदेश और देश के युवाओं का अपमान करने का काम जो भाजपा के नेताओं ने किया है वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त योग्य होने नहीं है। भाजपा के शीर्ष नेता के द्वारा युवाओं को पकोड़े बेचने की सलाह दी गई और वही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के द्वारा युवाओं को ई रिक्शा चलाने की सलाह दी गई। रोजगार देने में तो भाजपा सरकार फेल हो गई है और पढ़े-लिखे और शिक्षित वर्ग का आए दिन ऐसी सलाह देकर अपमान करने का काम करती है।

टिंकू अरोड़ा ने सभी शिक्षित स्नातक वोटरों से निवेदन किया कि भाजपा को इसका करारा जवाब दिया जाए और समाजवादी के प्रत्याशी एडवोकेट परमेंद्र भाटी को कल होने वाले स्नातक चुनाव में अपना वोट देकर सफल बनाएं और आने वाले समय में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार लाएं जिससे रोजगार, अच्छी शिक्षा, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं और खुशहाली आपके जीवन में आए ओर नफरत का खात्मा हो।

Related Articles

Back to top button