वाजिद अली बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सहारनपुर में मंत्री प्रतिनिधि
राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी और जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप की संस्तुति पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। घंटाघर स्थित एक होटल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा करते हुए वाजिद अली को जनपद सहारनपुर का मंत्री प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी और जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप की संयुक्त संस्तुति पर की गई। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वाजिद अली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने उन पर विश्वास जताते हुए सहारनपुर में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी विचारधारा हमेशा पिछड़ों, दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाने पर केंद्रित रही है।

पार्टी का नारा ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ सामाजिक न्याय का महत्वपूर्ण संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महाराजा सुहेलदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। वाजिद अली को अपना छोटे भाई समान बताते हुए उन्होंने कहा कि वह कर्मठ, ईमानदार और जनता के बीच सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता हैं। उन्हें विश्वास है कि वाजिद अली नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मंशा के अनुरूप जनता की सेवा करते हुए लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप ने भी वाजिद अली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर उनके आदर्श हैं, जिन्होंने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कमजोर वर्गों और वंचित लोगों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है।

सुरेश कुमार कश्यप ने कहा कि वाजिद अली जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जनपद में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वाजिद अली जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान नवनियुक्त मंत्री प्रतिनिधि वाजिद अली को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनकी सक्रियता से संगठन का जनाधार बढ़ेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप, नवनियुक्त मंत्री प्रतिनिधि वाजिद अली, अयूब चौधरी, जिला सलाहकार जुबेर अहमद, संदीप कुमार, वीरेंद्र, उस्मान, सोनू, अमीर अहमद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



