उत्तर प्रदेश

अवैध चाकू के साथ जनकपुरी पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण तथा थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चकहरेटी में रजवाहे की पटरी के पास से सुभाष पुत्र प्रेमचंद, निवासी सिम्भालका जुनारदार, थाना जनकपुरी, सहारनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जनकपुरी में मुकदमा अपराध संख्या 274/26, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button