उत्तराखंड

कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत प्रेम नगर आश्रम में चला स्वच्छता अभियान, 10 टन कूड़ा एकत्रित

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। गंगा बंदी और आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रेम नगर आश्रम के अनुयायियों और साधु-संतों ने आश्रम स्थित घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में कई सौ लोगों ने श्रमदान कर लगभग 10 टन गीला एवं सूखा कूड़ा एकत्रित किया, जिसे निस्तारण के लिए भेजा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अभियान को जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से स्वच्छ हरिद्वार के संकल्प को साकार करने में सहयोग की अपील की। प्रेम नगर आश्रम के महाप्रबंधक महात्मा श्री सौम्यानंद जी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग या संस्था की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

परम पूज्य गुरुजी श्री सतपाल महाराज जी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था, संस्कृति एवं जीवन का आधार है, इसलिए इसकी निर्मलता और पवित्रता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। श्री पवन कुमार ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में घाटों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार का अनुभव मिल सके। अभियान में श्री अनुज रावत, श्री शंकर लाल शर्मा, श्री मोतीलाल, श्री नरेंद्र कुमार सहित प्रेम नगर आश्रम के अनुयायियों, साधु-संतों एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और घाटों पर कूड़ा न फैलाने तथा गंगा की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button