दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में 1.16 करोड़ से बनेंगी सड़कें, विधायक रवि बहादुर ने किया शुभारंभ

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर की आराध्या एन्क्लेव कॉलोनी में 25 लाख रुपये और मीरपुर में 91 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। दोनों स्थानों पर कुल 1.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक रवि बहादुर का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कें पिछले करीब 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त थीं, जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़कों का निर्माण पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी और आवाजाही सुगम होगी।

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दादूपुर गोविंदपुर की आराध्या एन्क्लेव कॉलोनी और मीरपुर में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान नितिन चौधरी, परमिश राठी, अमित राजपूत, अंकित चौहान, अंकित धीमान, नीरज काम्बोज, संगीता चौहान, सारिका चौहान, कविता सेंगर, अंकुश, कबीर, उमेश नौटियाल, रविशंकर पाण्डेय, संगीत सिंह, बीरसिंह सैनी, अनिता प्रधान, विमलेश, जिला पंचायत सदस्य विनीत चौहान, शमीम, महरूफ सलमानी, राव सुहैल, मुजीब, इरशाद, समून, गुलाब, फरीद, अरशद, नवाब अली और कुर्बान अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



