उत्तराखंड

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने किया प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने बैठक कर बोनस एवं कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। भेल सेक्टर-3 स्थित यूनियन कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन द्वारा अभी तक दीवाली बोनस की घोषणा नहीं की गयी है। प्रबंधन द्वारा 27 अक्टूबर को जेसीएम की ऑनलाइन बैठक करने की घोषणा की गयी है। यूनियन की मांग है कि जेसीएम बैठक भौतिक रूप से की जाए। जिससे कर्मचारियों की सभी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकाला जा सके। ऐसा नही होने पर यूनियन आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि आर्टिजन भती में मृतक आश्रितों को पूर्व की भांति 25 प्रतिशत आरक्षण एवं कार्यरत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अलग आरक्षण सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को लेकर संगठन जल्द ही प्रबंधन से वार्ता करेगा।

कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, महामंत्री सचिन चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की भर्ती निष्पक्ष रूप से की जाए। साथ ही बोनस भुगतान सहित कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। बैठक में मार्केंडेय सिंह, विकास सिंह, रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानियां, राकेश मालवीय, चंद्रमोहन बघेल, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी, मोहित, सतेन्द्र प्रताप सिंह, भगत रावत, अजीतपाल सिंह, प्रह्लाद चौहान, अजय सिंह, गोपाल राठी, बाबूलाल सहित कई यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button