उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं ने दो दर्जन से अधिक पोलिंग स्टेशनों पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के दूसरे दिन 24 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र-03 सहारनपुर नगर में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो दर्जन से अधिक पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके तत्काल निस्तारण का प्रयास किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पोलिंग स्टेशन के बूथ पर मतदाता सूची का सत्यापन किया गया। अभियान के तहत नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6, अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम और पते में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी, राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा, जिला सचिव शाहिद मंसूरी और वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का दौरा किया और बीएलओ से मतदाता सूची के सत्यापन की जानकारी प्राप्त की। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। इसलिए सभी लोगों को अपना वोट बनवाने और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अपने वोट की जांच कराने और नया वोट बनवाने के लिए आगे आए।

Related Articles

Back to top button