दिलेर मेहंदी पर टिप्पणी से पंजाबी-सिख समाज आहत, सुबोध उनियाल से माफी की मांग

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
रुड़की। वरिष्ठ समाजसेविका एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती पूजा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सार्वजनिक मंच पर प्रसिद्ध गायक दिलेर मेहंदी को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से पंजाबी और सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उनके अनुसार, दिलेर मेहंदी ने अपने जीवन में कभी मदिरा का सेवन नहीं किया। पूजा गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रति इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

नेताओं को अपने शब्दों और व्यवहार की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि इस मामले को लेकर जनता में नाराजगी है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।



