उत्तराखंड

एसएसपी ने किया चुनाव सेल का गठन, इंस्पेक्टर योगेश दत्त संभालेंगे चुनाव सेल की गठन

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी हैं। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह ने 13 सदस्यीय चुनाव सेल का गठन किया है। चुनाव सेल की कमान इंस्पेक्टर योगेश दत्त को सौंपी गयी है। चुनाव सेल टीम में 1 इंस्पेक्टर, 1 सब इंस्पेक्टर, 1 एडिशनल सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल व 8 कांस्टेबल की नियुक्ति की गयी है। एसएसपी ने बताया कि चुनाव सेल चुनाव की व्यवस्थाओं, फोर्स की मांग, आवंटित फोर्स का वितरण सहित चुनाव संबंधी अन्य बिन्दुओं पर कार्य करेगी। जिससे कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न किया जा सके।

Related Articles

Back to top button