भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
देवबंद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष मुनव्वरी बेगम सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों और वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मुनव्वरी बेगम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा बेहतर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार और गुणवत्तापूर्ण तालीम पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

शिक्षित होकर विद्यार्थी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के सदस्य जावेद कमर खान, प्रोफेसर कमरूज्जमा कुरैशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहम्मद मुर्तजा कुरैशी, प्रोफेसर अफजाल अहमद, शहनाज हसन, अब्दुल कादिर गौड़, परवेज अब्बासी, खालिद गौड़, सुलेमान फारूकी, हाफिज कलीम कुरैशी, शराफत अंसारी, शहजाद अली, रिजवान अंसारी और कारी अमीर उस्मानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



