एसएसपी ने किए पांच पुलिसकर्मियों के तबादले, संजय पूनिया बने प्रभारी सीआईयू रुड़की

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने चार उपनिरीक्षकों और एक अपर उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला आदेश के तहत पांच पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, खानपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात संजय पूनिया को स्थानांतरित कर प्रभारी सीआईयू रुड़की बनाया गया है। वहीं, लक्सर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में अमानतगढ़ चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन को कोतवाली रुड़की भेजा गया है, जबकि बुग्गावाला थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुनील रमोला को अमानतगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, श्यामपुर कोतवाली में तैनात अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ को चिड़ियापुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



