उत्तराखंड

भागीरथ महोत्सव में सवाई भट्ट की गायकी ने बांधा समां

इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट की प्रस्तुति सुनने उमड़े दर्शक, समिति ने अतिथियों और गायक का किया भव्य स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। भागीरथ महोत्सव मेला-2026 में इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्ट की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी सुरीली आवाज और बेहतरीन गायकी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। सवाई भट्ट ने अपनी दमदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया और दर्शकों को यादगार पल दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग, उद्योगपति एवं समाजसेवी जगदीश लाल पहावा, प्रमोद शर्मा और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मेला समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव परमाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया और उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला सहित पदाधिकारियों ने गायक सवाई भट्ट को बुके, पटका एवं चुनरी भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में संतोष साहू, शिवनारायण शर्मा, विनोद शाक्य, सुनील प्रजापति, रविंद्र यादव, धनंजय यादव, रणवीर सिंह, नवनीत, पवन राठौर, विकास कुचेरिया, रामचंद्र यादव, आशीष शुक्ला, हिमांशु सैनी, विमल कुशवाहा, रविंद्र उछोली, अंशुल गुर्व, राजीव शर्मा, विजय शंकर चौबे, मनोज मांझी, सुधीर शर्मा धस्माना, विनोद चौहान, हरिकेश विश्वकर्मा, राकेश रोशन, हरीश साहू, जेपी धीमान, अमित वालिया, सुशील त्रिपाठी, सचिन शर्मा और धीरेन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सवाई भट्ट की शानदार गायकी ने भागीरथ महोत्सव मेले की रौनक बढ़ा दी। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए और पूरा कार्यक्रम संगीत के सुरों से गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button