वाजिद अली दो वर्षों से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को मजबूत करने में जुटे

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि वाजिद अली पिछले दो वर्षों से ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। वाजिद अली पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पिछड़े, दलित, वंचित और अल्पसंख्यक वर्गों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद, ईमानदारी और जनता के बीच सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नीतियों से प्रेरित होकर वाजिद अली संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।



