उत्तराखंड

कुशावर्त घाट पर चलाया सफाई अभियान, आठ टन कचरा हटाया

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को कुशावर्त घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों और पर्यावरण मित्रों ने मिलकर घाट की सफाई की। अभियान के दौरान करीब आठ टन कचरा एकत्र कर हटाया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने अभियान में शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंगा और घाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने श्रद्धालुओं और आम लोगों से घाटों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

सफाई अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त प्रशांत पांडे, सुनील मेहर, अंजली चंद, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अनिल कुमार और आकाश कुमार सहित नगर निगम के अनेक कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button