उत्तराखंड

हरिद्वार में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज

लग्जरी बसों के साथ स्कूल बसों, यात्री और मालवाहक वाहनों की भी हुई जांच

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। सड़क सुरक्षा और वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 120 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 35 वाहनों को सीज किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लग्जरी बसों की तकनीकी जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन की मौजूदगी में बसों की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान 12 लग्जरी बसों के चालान किए गए और दो बसों को सीज किया गया। ये आंकड़े कुल कार्रवाई में शामिल हैं। अभियान के तहत स्कूल बसों की भी जांच की गई।

अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य यात्री एवं मालवाहक वाहनों की भी जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों और संचालकों से फिटनेस, परमिट, बीमा सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button