उत्तराखंड

एसएसपी नवनीत सिंह के प्रयासों से हरिद्वार पुलिस को मिले 10 कंप्यूटर उपकरण

V-Marc India Ltd ने भेंट किए 2 लैपटॉप और 8 कंप्यूटर सेट

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में V-Marc India Ltd के एमडी विकास गर्ग सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों ने एसएसपी नवनीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी की ओर से हरिद्वार पुलिस को 2 लैपटॉप और 8 कंप्यूटर सेट भेंट किए गए। एसएसपी नवनीत सिंह ने कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से पुलिस के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

एसएसपी ने प्राप्त कंप्यूटर उपकरणों को आवश्यकतानुसार विभिन्न कोतवाली और पुलिस शाखाओं में वितरित किया। इस अवसर पर V-Marc India Ltd के GM-HR&A राहुल वत्स, लीगल हेड ज्ञान प्रकाश शर्मा, AGM-HR&A अभय गोयल सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button