उत्तराखंड

स्वच्छता अभियान में 32 संस्थाएं सम्मानित, 100 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित

13 हजार से अधिक लोगों ने लिया अभियान में भाग, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण में सराहनीय योगदान देने वाली 32 संस्थाओं को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, संत समाज, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, नगर निगम, स्वजल, जिला पंचायत, सीवरेज इकाई, नमामि गंगे, जिला स्तरीय अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में अब तक 13 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की है। इस दौरान लगभग 100 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया, जिसे उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को भेजा गया। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता और जनपद को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जनसहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। सभी संस्थाओं और नागरिकों के सहयोग से अभियान को प्रभावी बनाया जा रहा है।

इन 32 संस्थाओं को किया गया सम्मानित
स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए आदर्श युवा समिति, सोनिया फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, एसबीएमए-आईटीसी मिशन सुनहरा कल, शांतिकुंज, श्री गंगा सभा, सप्तऋषि आश्रम, श्री गुरु नानक देव जी घाट समिति, गंगा सेवा ट्रस्ट, रामराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, बीड़ंग भागीरथ जनपद, रोटरी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, सेवा भारती, स्काउट्स एंड गाइड्स, एकम्प्स कंपनी सिडकुल, बाबा बंशी वाले अन्नपूर्णा आश्रम समिति, प्रेमनगर आश्रम, आस्था सेवा संस्थान, नागा कुटीर आश्रम, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, निर्मल हरिद्वार परियोजना, सिटी मैनेजर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव, नेचर फाउंडेशन, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, बहुउदय लोक सेवा संस्थान, एनसीसी हरिद्वार, वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन, समर्पण संस्था रुड़की, शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन, भारतीय योग संस्थान रोशनाबाद, नया उदासीन अखाड़ा शंकर आश्रम तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी परिवार जनकल्याण समिति को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने सभी संस्थाओं और उनके प्रतिनिधियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी स्वच्छता अभियान में इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार बिश्नोई, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button