राष्ट्रीय नवनिर्माण दल ने किया संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
देहरादून। उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय नवनिर्माण दल ने प्रदेश से लेकर जिला एवं विधानसभा स्तर तक संगठन का विस्तार किया है। देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वत्स के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वत्स ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे व माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। नई कार्यकारिणी में मनीष सती को प्रदेश महासचिव, मनोज रावत को प्रदेश कोषाध्यक्ष और धीरेंद्र बडोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कामरान, खेमपाल, यशवंत कुंवर और पूरन सिंह रौतेला को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्य प्रसाद कंडवाल को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा नीलू नेगी को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर शैलेंद्र थपलियाल को पौड़ी गढ़वाल, नीरज त्यागी को हरिद्वार, देवेंद्र प्रसाद भट्ट को रुद्रप्रयाग और भगवती प्रसाद सती को चमोली का जिला प्रभारी बनाया गया है।

अनिल रतुड़ी को चमोली का जिला कोषाध्यक्ष, रेनू डोबरियाल को पौड़ी गढ़वाल महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, विमल कांत सेमवाल को देहरादून जिला महासचिव और मोहम्मद आसिफ को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। राकेश सैनी को लक्सर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर उतरने की तैयारी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वत्स ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के हाथों को मजबूत करना है। इसके लिए उत्तराखंड के प्रत्येक जिले, नगर और वार्ड स्तर पर मजबूत संगठनात्मक कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय नवनिर्माण दल अधिक से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा और जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखेगा। पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर राज्य की आगामी सरकार में संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।



