उत्तराखंड

परशुराम घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, मां गंगा के संरक्षण का लिया संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। दशहरे से दीपावली तक गंगा नदी में जल प्रवाह बंद रहने के दौरान श्री परशुराम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य घाट की स्वच्छता, सुंदरता और धार्मिक गरिमा को बनाए रखना रहा। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा एवं संगठन सचिव पंडित संदीप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक अपने सदस्यों के साथ शामिल हुए। इसके अलावा पंडित पवन शास्त्री, पंडित प्रभात शर्मा, डॉ. राजेंद्र पाराशर, सार्थक शर्मा, भानु शर्मा, अंश शर्मा एवं सरिता त्रिपाठी अपनी टीम के साथ अभियान में शामिल हुए। सभी ने मिलकर घाट परिसर में साफ-सफाई की और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि धार्मिक स्थलों और मां गंगा के घाटों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने कहा कि मां गंगा की सेवा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके घाटों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए भी प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। समाज के सभी लोगों को ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। अभियान के माध्यम से स्वच्छ घाट, निर्मल गंगा और सुंदर हरिद्वार का संदेश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सामाजिक एकता केवल विचारों से नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों और सेवा कार्यों से भी मजबूत होती है।

Related Articles

Back to top button