अतहर अंसारी को हरिद्वार ग्रामीण सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अतहर अंसारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। अतहर अंसारी ने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में अपनी बात जनता तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

साथ ही संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भी निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे। अतहर अंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे।



