उत्तराखंड

सिडकुल पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 की रात उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अस्पताल चौराहा रोशनाबाद के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 466/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपी की पहचान अक्षय पुत्र ओमपाल निवासी किशनपुर आमला, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मोनू का मकान, आल्प्स कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान, कांस्टेबल नरेंद्र चौहान और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button