उत्तराखंड

नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतों का आरोप, पिता हिरासत में

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को पीड़िता की मां ने कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक वर्ष से उनकी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। विरोध करने और कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला ने पति पर उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करने का आरोप भी लगाया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी की हरकतों के कारण नाबालिग भय और मानसिक परेशानी में रहने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी के किराये के मकान पर दबिश दी, जहां वह मौजूद मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button