उत्तराखंड
सनातन धर्मं का प्रमुख पर्व है दीपावली: साध्वी भगवती पुरी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी ने कहा कि सनातन संस्कृति में पर्वो का विशेष महत्व है और पर्व जीवन में आयी एकरसता का दूर कर उल्लास का भाव उत्पन्न करते हैं। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी ने कहा कि दीपावली सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। जिस प्रकार एक छोटा सा दीपक घने अंधकार को दूर कर देता है। उसी प्रकार दीपावली का प्रकाश जीवन में छायी निराशा और कठिनाइयों को दूर आशा और सकारात्मकता में बदल देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व परिवारों, मित्रों और समाज को साथ जोड़ता है। सभी आपस में मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मिलकर दीपावली मनाएं और व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लें।




