उत्तराखंड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीपावली सहित प्रमुख पर्वों पर दी शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों पर प्रदेशवासियों और जनपद हरिद्वार के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकाश एवं उल्लास का प्रतीक दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और सौहार्द लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक घर-परिवार में खुशहाली बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व निराशा और नकारात्मकता को दूर कर जीवन में नई आशाओं, उमंगों एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देती है।

 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग इन पावन पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कामना की कि दीपों का यह पर्व प्रदेश एवं जनपद हरिद्वार के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के नए उजाले लेकर आए।

Related Articles

Back to top button