उत्तराखंड

डा. विशाल गर्ग ने हरिद्वार नगर सीट से भाजपा टिकट के लिए पेश की दावेदारी

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को सौंपा आवेदन, मौका मिलने पर धर्मनगरी को आदर्श विधानसभा बनाने का किया वादा

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को विधिवत आवेदन सौंपा। ईमानदार और कर्मठ छवि के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. विशाल गर्ग सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। व्यापारियों के साथ-साथ शहर के आम लोगों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। दावेदारी पेश करते हुए डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें मौका देता है तो वह धर्मनगरी हरिद्वार को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों के ठहरने की स्थायी व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कराएंगे। डॉ. विशाल गर्ग की दावेदारी से उनके समर्थकों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button