उत्तराखंड

प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है दिवाली का पर्व: राकेश वालिया

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की ओर से दीपावली मिलन समारोह हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों एवं जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले साथियों के बीच एकजुटता, सहयोग और भाईचारे की भावना बेहद महत्वपूर्ण है।

उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की मजबूती और आपसी संबंधों को बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर अशोक पांडे, मोहन राजा, मुमताज आलम खान, मनोज कश्यप, नदीम सलमानी, सनोज कश्यप, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, काशिफ सुल्तान, जीशान मलिक, गुलजार अहमद, विजय बंसल, सर्विन्द्र कुमार, उपासना तेश्वर, कमल शर्मा, इंद्र शर्मा, मुस्कान राजपूत, शिप्रा अग्रवाल और प्रखर कश्यप सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button