उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार के तहत पोक्सो एक्ट का फरार वारंटी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को हरियाणा के जींद से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त करीब आठ माह से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित अपराधियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर शहनबाज तोमर पुत्र इस्लाम निवासी हथछोया, थाना झिंझाना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने अभियुक्त की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश की और 4 नवंबर 2026 को हरियाणा के जींद से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button