ईएमए ने दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)
सोहन लाल (संवाददाता)
हरिद्वार। ईएमए के कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एवं कैंसर रिसर्च सेंटर, अलीपुर बहादराबाद में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है। इस तरह के आयोजन व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच चिकित्सकों को कुछ पल सुकून के बिताने तथा आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान सभी चिकित्सकों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. ऋचा ठाकुर, डॉ. अशोक कुशवाहा, डॉ. एमटी अंसारी, डॉ. आदेश शर्मा, डॉ. हीना कुशवाहा, डॉ. सुबोध चौहान, डॉ. सुनील अग्रवाल, नीलम भारती, डॉ. चांद उस्मान, डॉ. आफाक, डॉ. बीबी कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. वसीम अहमद, संतोष सिसोदिया और अनाया कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



