उत्तराखंड

कांग्रेस की न्याय यात्रा में भाजपा सरकार पर बरसे डॉ. हरक सिंह रावत

रुड़की में निकाली न्याय यात्रा, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाया

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर में न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा में पहुंचे चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिविल लाइन स्थित नगर निगम के समीप यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर वैभव सैनी ने किया। न्याय यात्रा नगर निगम परिसर स्थित संत रविदास की प्रतिमा से शुरू होकर सिविल लाइन बाजार होते हुए रुड़की टॉकीज चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंची।

यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व मेयर गौरव गोयल व यशपाल राणा, सचिन गुप्ता, प्रभारी राव शेर मोहम्मद, विकास त्यागी, मुल्कीराज सैनी, डॉ. सुरेंद्र प्रजापति, मेला राम, उदय जैन, डॉ. हरविंदर सिंह, मदनपाल भडाना, मनोज सैनी, ईश्वर लाल शास्त्री, सुभाष सैनी, सचिन चौधरी, प्रणय प्रताप सिंह, रामकिशन धीमान, कलीम खान, जसवीर सिंह, मुस्तकीम अहमद, मुनफैत अली, वीना आनंद, यास्मीन खान, पार्षद फजलुर रहमान, मोहित त्यागी, उम्मीद गाजी, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, गुड्डू चौधरी, ताहिर चौधरी, सालिम गौड़, सीमा सैयद और पूनम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button