उत्तराखंड

परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की बैठक आयोजित

महाराज अग्रसैन के आदर्शो को अपनाकर समाज और राष्ट्रहित में योगदान करें: अशोक अग्रवाल

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों की पुराना रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में अगले महीने होने वाले परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गयी। बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा। महाराज अग्रसैन के आदर्शो को अपनाकर समाज और राष्ट्रहित में योगदान करें। समाज को आगे बढ़ाने के साथ परिवारों की दूरियों को कम करना भी संस्था की जिम्मेदारी है। पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम के माध्यम से आज के भागदौड़ वाले जीवन में लोगों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। जिससे समाज को गति मिलती है। अशोक अग्रवाल ने बताया कि डा.अजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विवेक अग्रवाल को कार्यक्रम के संयोजक बनाया गया है।

सभी मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। डा.अजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल ने कहा कि पारिवारिक मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जो जिम्मेदारी हमें सौंपी गई है। उसका निर्वहन ठीक रूप से किया जाएगा। समाज की एकता के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता, विनीत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, महावीर प्रसाद मित्तल, डा.अजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, नितिन गुप्ता, आशीष गुप्ता, माध्विक मित्तल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button