उत्तराखंड

अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ मंगलौर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 315 बोर के देसी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3/4 नवंबर की रात मंगलौर पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कुमराड़ी में रजवाहे की पटरी के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी की पहचान साबिर कुरैशी (25) पुत्र युसुफ कुरैशी निवासी ग्राम कुमराड़ी, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली मंगलौर में मुकदमा अपराध संख्या 529/2026, धारा 25(1B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध असलहे रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button