उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

रिद्वार। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल एवं निर्विघ्न संपादन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में सभी संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों से कार्मिकों का विवरण मांगा गया है।

इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 (भाग-2/1, 2/2, 2/3 एवं 2/4) में शुद्ध, स्पष्ट, त्रुटिरहित एवं अद्यावधिक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभाग 05 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराएं। सूचना ई-मेल आईडी uahar@nic.in अथवा हार्ड कॉपी के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान केंद्र, हरिद्वार में जमा कराई जा सकती है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा तक कार्मिकों का डाटा उपलब्ध नहीं कराने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button