उत्तराखंड
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 सितम्बर को आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी मुकुल शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी अमर कॉलोनी, मेन मार्केट, सुभाष नगर, ज्वालापुर फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एडिशनल एसआई प्रशांत यादव, कांस्टेबल सुमित कुमार, देवेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट शामिल रहे।




