ज्वालापुर में हुड़दंग मचाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराधियों, वांछितों, वारंटियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 और 6 नवंबर 2026 को ज्वालापुर क्षेत्र के जर्स कंट्री और सुभाष नगर के पास लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले सात लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश अंथवाल निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर, मुकेश जोशी निवासी सुभाष नगर, विकास रस्तोगी निवासी मोहल्ला कड़च्छ, नरेंद्र निवासी न्यू धीरवाली, सौरभ निवासी विवेक विहार कॉलोनी, शुभांशु निवासी लाल मंदिर कॉलोनी और रितिक सिंह निवासी राजीव नगर कॉलोनी, हरिद्वार शामिल हैं।बपुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, कांस्टेबल अनिल चौहान, बृजमोहन, दिनेश कुमार और अंकुर चौधरी शामिल रहे।



