प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, गीत, कविता और गजलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल के संयोजन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, बालकृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल, रामचंद्र कन्नौजिया, काशीराम सैनी, अविक्षित रमन, दीपक नौटियाल, देवेंद्र शर्मा एवं महंत शिवशंकर गिरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष महत्व है, जो हमें सत्य और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते हुए सभी को समाज के कमजोर वर्गों के जीवन से अंधकार दूर करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में मेहताब आलम एवं रामेश्वर शर्मा ने गीत, कविता और गजल की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, अविक्षित रमन, रजनीकांत शुक्ल एवं बृजेंद्र हर्ष ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्वों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर राहुल वर्मा, सुनील पाल, स्वरूप पुरी, आशीष मिश्रा, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, ललितेंद्र नाथ, गोपाल रावत, अमित गुप्ता, मनोज रावत, कुलभूषण शर्मा, नवीन चौहान, विकास चौहान, अमित शर्मा, केके पालीवाल, अश्वनी शर्मा, मुदित अग्रवाल, लव शर्मा, गुलशन नैय्यर, रामेश्वर गौड़, अवधेश शिवपुरी, राजेश शर्मा, शिवकुमार चौहान, निशा शर्मा, राव रियासत पुंडीर, शिवप्रकाश शिव, राजकुमार, रत्नमणि डोभाल, पुरुषोत्तम शर्मा, रविंद्र सिंह, शिवा अग्रवाल, डॉ. रूपेश शर्मा, आफताब खान, संजय रावल, श्रवण झा, विकास झा, रोहित सिखौला एवं एमएस नवाज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।



