धरातल पर नजर नहीं आ रही कुंभ मेले की तैयारियां: श्रीमहंत साधनानंद

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। झालावाड़ गुजरात आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कुंभ मेला तैयारियों को लेकर चिंता व्यक्त की है। श्रीमहंत साघनानंद महाराज ने कहा कि कुंभ मेला शुरू होने का समय लगातार नजदीक आ रहा है। लेकिन तैयारियों के नाम पर धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। संत बाहुल्य क्षेत्र उत्तरी हरिद्वार में सड़कों, सीवर व्यवस्था आदि तमामा व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। ऐसे में कुंभ मेला किस प्रकार भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। इसको लेकर संत समाज चिंतित है। श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि नासिक कुंभ मेला प्रशासन कुंभ मेले को लेकर अखाड़ों से निरंतर संवाद कर रहा है।

सभी अखाड़े और संत समाज भी नासिक कुंभ मेला प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। लेकिन हरिद्वार में अखाड़ों की आपसी खींचतान का कुंभ मेला प्रशासन द्वारा पूरा फायदा उठाया जा रहा है। अखाड़ों की छावनी तक सड़कों का निर्माण भी अब तक नहीं किया गया है। ऐसे में देश भर से कुंभ मेले में आने वाले संतों की छावनियां किस प्रकार लगेंगी। श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि सरकार और मेला प्रशासन को अखाड़ों में मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को देखना चाहिए और संतो महंतों से राय लेनी चाहिए। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिव्य और भव्य कुंभ का स्वप्न साकार हो सके।



