उत्तर प्रदेश

मिशन 2027 की तैयारी में जुटें सपा कार्यकर्ता: चौधरी अब्दुल वाहिद

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि मिशन 2027 में सफलता हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, ताकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से काम करें, ताकि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का हो। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने में जुट जाए। साथ ही मतदाता सूची का समय रहते आकलन करें और उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर उसे ठीक कराएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए मतदाता सूची का सही आकलन बेहद जरूरी है। पूर्व मंत्री विनोद तेजियान ने सभी फ्रंटल संगठनों को चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता लापरवाही न बरते, क्योंकि चुनाव के दौरान छोटी सी लापरवाही भी नुकसान पहुंचा सकती है।

सपा नेत्री एवं जिला उपाध्यक्ष किरण पाल राणा ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। लोग भाजपा सरकार से निजात चाहते हैं और समाजवादी पार्टी उनके सामने एक मजबूत विकल्प है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना होगा। प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित भावना से काम करें। यही पार्टी की जीत का मूल मंत्र होगा। बैठक में रमेश पवार, महेंद्र, राकेश, अच्छन यादव, चौधरी कुलदीप सैनी, रिढौल सिंह, राम आशीष यादव, सुदेश गुर्जर, मुस्तकीम राणा, महजबी खान, सुरैया खान, धर्मवीर सिंह यादव, राहुल कुमार, सुनील कुमार कश्यप, हसीन कुरैशी, रफत खान, वीरेंद्र यादव, शाहिद मंसूरी, वेदपाल पटनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button