उत्तराखंडदुखददुर्घटना

सत्संग भवन के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दो भैंसों की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुनारी स्थित सत्संग भवन के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में महिंद्रा पिकअप सवार दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, वाहन में सवार तीन लोग भी बुरी तरह जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी इस्तकार कुरैशी, जावेद कुरैशी और इकरार अली महिंद्रा पिकअप में तीन भैंसों को लादकर नसीरपुर कला (दौड़वासी) गांव की ओर जा रहे थे। जब उनका वाहन मोहम्मदपुर कुनारी सत्संग भवन के पास पहुंचा, तभी हरिद्वार की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक में सरकारी राशन लदा हुआ था। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर के कारण दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पिकअप में सवार इस्तकार, जावेद और इकरार अली (ड्राइवर) को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों घायलों को सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। घायल इस्तकार अली व जावेद ने बताया कि वह इन तीनों भैंसों को 2.5 लाख में खरीदकर लाया था। हादसे में दो भैंसों की मौत हो गई है, जबकि तीसरी की हालत गंभीर है। वहीं हादसे का कारण ओवरलोडिंग व ड्राइवर द्वारा भांग का नशा करना बताया जा रहा है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button