विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधारोपण

कलयुग दर्शन (24×7)
मो. नदीम (संपादक)
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सीता अशोक का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पहल मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संगम है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह धामी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करें और प्रकृति की सेवा में भागीदार बनें।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल तथा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया और अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और मातृ-भक्ति के माध्यम से प्रकृति से जुड़ाव को और अधिक मजबूत करना है। मुख्यमंत्री थामी ने देश और प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना और उनके समाधान के लिए जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण के महत्व और उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करता है। यह दिन हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और उसके संरक्षण के लिए काम करने का अवसर प्रदान करता है। पेड़ लगाने से वायु प्रदूषण कम होता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। प्लास्टिक का उपयोग कम करने से प्रदूषण कम होता है और पर्यावरण संरक्षित होता है।ऊर्जा की बचत करने से पर्यावरण पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।
जल संरक्षण करने से जल संसाधनों की कमी को रोका जा सकता है। हम अपने आसपास के लोगों को पर्यावरण के महत्व और उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकते हैं। हम पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए पेड़ लगा सकते हैं, जल संरक्षण कर सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। हम पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण के महत्व और उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करता है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने और अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर प्रदान करता है। आइए हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें और पृथ्वी को सुरक्षित बनाने के लिए काम करें।
[banner id="7349"]