
कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
हरिद्वार, बहादराबाद। राष्ट्रीय सनातनी संगठन के द्वारा उत्तराखंड के जिला हरिद्वार बहादराबाद में छठ गंगा घाट पर गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ओर छट घाट पर श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पूजा आरती की ओर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय सनातनी संगठन के द्वारा बहादराबाद में आंवले के बाग के नजदीक सुमन नगर क्षेत्र में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पीपल, बरगद, अमरूद, जामुन के पेड़ लगा कर वन्य जीवों के भोजन के लिए ओर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया। वक्षारोपण करते हुए संगीता प्रजापति ने पीपल का वृक्ष अपने हाथों से लगाया और पीपल वृक्ष के बारे में बताते हुए कहा के पीपल एक ऐसा वृक्ष है जो हमे चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है कहीं कहीं आज ऑक्सीजन की इतनी कमी हो जाती है के सांस लेना मुश्किल हो जाता है वहां पीपल के वृक्ष लगाने चाहिए।
इस अवसर पर पंकज सैनी ने वट वृक्ष यानी बढ़ का पेड़ लगाया उन्होंने बढ़ के पेड़ के आयुर्वेदिक लाभ बताते हुए हमारे लिए वट वृक्ष कितना उपयोगी है की जानकारी दी। किरण चौधरी ने अमरूद का पेड़ लगाते हुवे कहा कि अमरूद का पेड़ आयुर्वेदिक उपचार के फायदे के साथ वन्य जीवों को ओर आम इंसानों को ऑक्सीजन के साथ साथ फल भी देगा, आचार्य प्राणनाथ ने जामुन के पेड़ लगाकर जामुन के प्राकृतिक फायदे और आयुर्वेद में जामुन का बड़ा योगदान है उस पर प्रकाश डाला, आयुर्वेद के साथ साथ वन्य जीवों के लिए मीठे फल भोजन की भी व्यवस्था होती है, मुकेश कुमार सैनी ने भी जामुन के पेड़ को लगाकर जामुन के पेड़ पर प्रकाश डालते हुवे बताया के जामुन का पेड़ सदाबहार है और जामुन खाने वाले व्यक्ति को कभी शुगर जैसी ओर गैस तेजाब जैसी बड़ी बीमारियों से मुक्ति मिलती है पर प्रकाश डाला। वृक्षारोपण करने में मुख्य रूप से रहे आचार्य प्राणनाथ हरिद्वार, संगीता प्रजापति, पंकज सैनी, मुकेश सैनी किरण चौधरी और राजस्थान से आए हुए दो युवक हिमांशु सैनी, नरेंद्र गोसवाल के संग पर्यावरण दिवस मनाया गया।
[banner id="7349"]