उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोकदल में अल्पसंख्यकों व दलितों का सम्मान सबसे अधिक: चौ० नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। होटल पर्ल भूपतवाला में बैठक करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 14 जून को प्रदेश कार्य समिति, वरिष्ठ पदाधिकारियों व सभी प्रकोष्ठों की बैठक हरिद्वार होटल पर्ल में बुलाई गई है। जिसमें संगठन विस्तार के साथ साथ उत्तराखंड की जनता से संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिसमे पूरे उत्तराखंड से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश, जिला, महानगर पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि बैठक में जिला पंचायत चुनाव पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में अल्पसंख्यकों, दलितों का पूरा सम्मान, स्वागत है। इन्हें संगठन में भी अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शारीक़ चौधरी, प्रदेश सचिव समीर तेलीवाला ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग रालोद सुप्रीमो केंदीय मंत्री जयंत चौधरी पर भरोसा करते हुए आए दिन पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव रुपिन चौधरी, शाहिद अली, मो अरमान, मो सुहेल, मो जावेद, मो शाहिद, दीपक जाटव आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button