उत्तराखंडप्रशासन

भीषण गर्मी के बीच यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे जवानों के बीच पहुंचे एसएसपी

पसीने से तर जवानों को पानी की बोतल, ग्लूकोज एवं बिस्किट के पैकेट किए भेंट

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। प्रगतिशील चारधाम यात्रा एवं बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के बीच भारी संख्या में श्रद्धालुगण एवं तीर्थ यात्री निजी एवं सार्वजनिक वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में यातायात को सुव्यवस्थित बनाकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना करने के लिए पुलिस के जवान लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लिंक मार्गों पर कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

पसीने से तरबतर जवानों की वर्दी की पीछे छुपी जवानों की मेहनत को समझते हुए एवं ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा और उत्साह को बनाए रखने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आज शहर क्षेत्र के दौरे पर निकले।

इस दौरान डोबाल द्वारा रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक आदि स्थानों पर ड्यूटी कर रहे यातायात, थाना पुलिस एवं पैरामिलिट्री के जवानों को पानी की बॉटल, शीतल पेय, केले, बिस्किट आदि सामग्री के पैकेट वितरित किए तथा जवानों द्वारा की जा रही मेहनत को सराहा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button